530 साल का कछुआ, लंबाई 59 फीट...

गुरुवार, 21 नवंबर 2013 (15:38 IST)
हम सभी ने यह तो सुना है कि कछुओं की उम्र बहुत लंबी होती है। यहां तक कि वे सैकड़ों वर्षों तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन क्या आप 529 साल के कछुए को देखने की कल्पना कर सकते हैं? ऐसा कछुआ, जिसकी लंबाई 59 फीट और वजन 363 किलोग्राम हो? अमेजन नदी में ऐसा ही एक कछुआ मिला है, जिसमें ये सभी विशेषताएं हैं।

अफ्रीका न्यूज पोस्ट की खबर के अनुसार, अमेजन नदी में मिला ये कछुआ संभव है कि अब तक ज्ञात कछुओं में सबसे विशाल हो और इसकी उम्र भी सबसे ज्यादा हो सकती है। लाल पैर वाले ये कछुए अमेजन नदी के अलावा पेरू, ब्राजील, कोलम्बिया और वेनेजुएला में भी पाए जाते हैं। इस वर्ग के वयस्क कछुए आमतौर पर 3 मीटर तक लंबे हो सकते हैं।

कभी-कभी इनका आकार 3 मीटर से भी अधिक हो सकता है। लेकिन यह कछुआ उन सभी से अलग है, जो बेहद विशालकाय हैं और इतनी अधिक उम्र के हैं। इस वर्ग के कछुओं में मादा, नर की तुलना में ज्यादा लंबी होती है। आमतौर पर इस तरह के विशाल कछुए अमेजन नदी में ही पाए जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें