धोनी की ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को फटकार

मंगलवार, 4 मार्च 2008 (22:00 IST)
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर आज यहाँ पहली बार त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने के बाद पूरे दौरे के दौरान हरभजन सिंह को परेशान करने के लिए ऑस्ट्रेलिया मीडिया को आड़े हाथों लिया।

भारतीय कप्तान ने कहा कि हम कल चलें जाएँगे। उन्हें उसकी जगह अब किसी और की जरूरत पड़ेगी, अपना काम जारी रखने के लिए।

बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल्स में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से शिकस्त देने के बाद धोनी ने दबाव में डटकर खड़े रहने के लिए हरभजन की तारीफ की और इस ऑफ स्पिनर को उत्तेजित करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और मीडिया को धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने कहा- एक कप्तान के रूप में इसने मेरी मदद की। बढ़ते विवादों के साथ वह और अधिक प्रतिबद्ध होता गया। वह एक आक्रामक खिलाड़ी है, जो कड़ा संघर्ष करता है और मैच जीतता है।

धोनी ने कहा- हम पर जो निशाना साधा गया उसका फायदा हुआ। कुछ समय बाद हमें इसकी आदत हो गई। हमें पता था कि रोजाना हम अखबार खोलेंगे और इसमें कुछ न कुछ लिखा होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें