रोहाणी विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

गुरुवार, 8 जनवरी 2009 (14:17 IST)
ईश्वरदास रोहाणी को तेरहवीं विधानसभा का सर्वानुमति से अध्यक्ष चुना गया। रोहाणी लगातार दूसरी बार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं।

सत्तापक्ष, विपक्ष और निर्दलीयों की ओर से केवल उनके नाम का ही प्रस्ताव था। सद्भावनापूर्ण माहौल में प्रोटेम स्पीकर जमुनादेवी ने जैसे ही रोहाणी के सर्वानुमति से चुने जाने की घोषणा की, पूरे सदन ने मेजें थपथपाकर इसका स्वागत किया। (नईदुनिया)

वेबदुनिया पर पढ़ें