सुरक्षित है माता की टेकरी

शनिवार, 8 अगस्त 2009 (08:59 IST)
वरिष्ठ भूगर्भशास्त्री एमसी उपाध्याय व एसके श्रीवास्तव ने कहा कि माता टेकरी पूरी तरह सुरक्षित है। यहाँ की चट्टानें बहुत मजबूत हैं, लेकिन यहाँ किए जा रहे अनियोजित विकास कार्य नुकसानदायक हैं। इसे बचाने के लिए एहतियात बरतना होगी।

वरिष्ठ वैज्ञानिक भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण भोपाल से देवास स्थित माता टेकरी पर हो रहे भू-स्खलन का पता लगाने आए थे। वैज्ञानिक अपनी रिपोर्ट भोपाल में अधिकारियों को सौंपेंगे। (नईदुनिया)

वेबदुनिया पर पढ़ें