अशोक खोसला को यूएई का पर्यावरण पुरस्कार

सोमवार, 3 फ़रवरी 2014 (14:45 IST)
FILE
दुबई। भारतीय पर्यावरण विशेषज्ञ अशोक खोसला को पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिष्ठित 'जायेद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार' से नवाजा गया है। पर्यावरण क्षेत्र में उनके वैज्ञानिक और तकनीकी योगदान के लिए उन्हें पुरस्कारस्वरूप 3 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी।

डेवलपमेंट अल्टरनेटिव ग्रुप के संस्थापक खोसला को यह 6ठा पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार खोसला को मलेशिया के डॉ. जाकिर अब्दुल हामिद के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है।

यूएई के पर्यावरण और जल मंत्री डॉ. राशिद अहमद बिन फहद ने मोनेक्को को शहजादा अलबर्ट द्वितीय को पर्यावरण पुरस्कार का प्रथम विजेता घोषित किया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें