सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया दिल्ली-शंघाई और बेंगलुरु-दुबई वायुमार्गों पर दो सीधी सेवाएँ शुरू करेगी, जबकि 30 मार्च से ग्रीष्म अनुसूची प्रभावी होने के बाद अन्य अंतरराष्ट्रीय वायुमार्गों पर भी सेवाएँ बढ़ाई जाएँगी।
यहाँ जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि दिल्ली से शंघाई की उड़ान फिलहाल बैंकाक के जरिये परिचालित होती है, जिसे सीधी उड़ान में परिवर्तित किया जाएगा जबकि बेंगलुरु और दुबई के बीच की नई उड़ान सप्ताह में तीन दिन परिचालित होगी।