देश को बेच रही है संप्रग सरकार-ममता बनर्जी

गुरुवार, 11 जुलाई 2013 (22:28 IST)
FILE
पश्चिम बंगाल। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेसनीत संप्रग सरकार खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देकर देश को बेच रही है और यह धन पार्टी कोष में जा रहा है

ममता ने यहां पंचायत चुनाव की जनसभा में आरोप लगाया, वे देश को बेच रहे हैं और पूरा धन पार्टी कोष में जा रहा है। ममता ने दावा किया कि एलपीजी ग्राहकों को वर्तमान 450 रुपए प्रति सब्सिडी सिलेंडर की जगह नवंबर से एक सिलेंडर के लिए 900 रुपए देने होंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम 50 गुना बढ़ गए हैं।

ममता ने संप्रग सरकार से हटने के तृणमूल कांग्रेस के फैसले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों और प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटी और उसने मंत्री पद की चिंता नहीं की। रमजान और मानसून के महीने में पंचायत चुनावों के आयोजन पर अपना विरोध जताते हुए उन्होंने राज्य चुनाव आयोग की आलोचना की। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें