नहीं बढ़ना चाहिए शादी की उम्र

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2010 (23:35 IST)
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने गुरुवार को कहा कि आयोग लड़के एवं लड़कियों की शादी की उम्र में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर इच्छुक नहीं है। केरल राज्य महिला आयोग ने शादी की उम्र बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा है।

व्यास ने बताया कि आयोग का यह विचार है कि लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष की मौजूदा उम्र सीमा को बरकरार रखना चाहिए। हालाँकि, इस संबंध में अंतिम फैसला विभिन्न राज्यों में आयोग के समकक्षों से परामर्श करने के बाद ही किया जाएगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग एवं केरल राज्य महिला आयोग द्वारा ‘शादी की उम्र’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार में भाग लेने के लिए यहाँ आई हुई थी।

केरल राज्य महिला आयोग ने इससे पहले शादी की उम्र सीमा के संबंध में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें लड़कियों के लिए शादी की उम्र को बढ़ाकर 25 वर्ष और लड़कों के लिए 28 वर्ष करने की बात कही गई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें