मनमोहन बोले, डीजल के दाम बढ़ाना सही

शनिवार, 15 सितम्बर 2012 (17:42 IST)
FILE
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने तृणमूल कांग्रेस की समर्थन वापसी की धमकी को नजरअंदाज करते हुए कहा कि डीजल के दाम बढ़ाना सही फैसला था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एफडीआई को मंजूरी से वित्तीय घाटा कम होगा।

योजना आयोग की बैठक में मनमोहन ने कहा कि घाटा कम करना जरूरी है। और डीजल के दाम बढ़ाना सही दिशा में उठाया गया सही फैसला है और इसे वापस नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में आर्थिक मंदी का असर पड़ा है। मुश्किल घड़ी में हमने अच्छा काम किया। देश में गरीबी कम हुई है। अब हमारा लक्ष्य विकास दर को 8.2 प्रतिशत तक पहुंचाना है। यलक्ष्हासिकरनलिविदेनिवेजुटानहोगा

मनमोहन सिंह ने अपनविरोधियोकड़जवादेतहुकहा कि यह आर्थिक सुधारों का दौर है और जाना है तो हम लड़ते हुए जाएंगे। (एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें