राजेश खन्ना की अस्पताल से छुट्टी

सोमवार, 16 जुलाई 2012 (22:10 IST)
FILE
गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को सोमवार को दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें दो दिन पहले ही कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खन्ना को 14 जुलाई को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वह अब ठीक हैं। उन्हें आज दोपहर में करीब एक बजकर 30 मिनट पर छुट्टी मिली। खन्ना के दामाद अक्षय कुमार आज सुबह उनसे मिलने अस्पताल आए थे।

उनसे अलग रह रही पत्नी डिंपल कपाड़िया और बेटी रिंकी खन्ना लगातार उनके साथ अस्पताल में रहे। अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि वे अब ठीक हैं। वे जूस और मिल्क शेक जैसे पेय पदार्थ ले रहे हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें