गुजरात दंगे, भाजपा विधायक गिरफ्तार

सोमवार, 29 जून 2009 (17:24 IST)
गुजरात दंगों के सिलसिले में आत्मसमर्पण करने के बाद राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक फतेहसिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक विपुल अग्रवाल ने कहा कि चौहान को डकैती और दंगा फैलाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। चौहान पर इन मामलों से जुड़ा मुकदमा दर्ज था।

पुलिस ने बताया कि चौहान ने देवगढ़ बलिया पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा विधायक को हाल ही में 2002 के दंगों के सिलसिले में भगोड़ा घोषित किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें