गुरुदास दासगुप्ता हिरासत में

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2009 (23:22 IST)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता और एच एल सचदेवा को गुरुवार को हरियाणा पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया,जब वे एक आटो संयंत्र के आंदोलनकारी कर्मचारियों को संबोधित करने के लिए जा रहे थे।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने कहा कि दोनों नेता रीको आटो संयंत्र के आंदोलनकारी कर्मचारियों के प्रति एकजुटता का प्रदर्शन करने गये थे।

राजा ने बताया कि पुलिस ने दासगुप्ता और सचदेवा को बैठक स्थल पर जाने से रोका। भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दोनों को हिरासत में लिये जाने की कड़ी आलोच़ना करते हुए इसे राज्य सरकार का अलोकतांत्रिक कदम बताया।

राजा ने कहा कि राज्य पुलिस ने दोनों भाकपा नेताओं को हवालात में बंद करने की धमकी भी दी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें