दो लोगों की हत्या कर शव ट्रैक्टर से कुचले

शनिवार, 27 जुलाई 2013 (14:07 IST)
FILE
उन्नाव। उत्तरप्रदेश में उन्नाव जिले के बिहार क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने दो लोगों की हत्या कर शवों को ट्रैक्टर से कुचल दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि बिहार इलाके के बीरम गांव निवासी देव नारायणपुर (35) और कन्ही (42) रात करीब 10 बजे बाजार से गांव लौट रहे थे। गांव पहुंचने के पहले ही दोनों की हत्या कर उनके शव ट्रैक्टर से कुचल दिए गए।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण रंजिश प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को सुबह घटनास्थल पहुंचे। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें