पंजाब में 56 वर्षीय महिला का रेप

शनिवार, 9 मार्च 2013 (22:57 IST)
FILE
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में शाहपुर कांडी इलाके में कथित तौर पर एक युवक ने 56 वर्षीय महिला का बलात्कार किया।

महिला की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार अभियुक्त उनके परिवार से परिचित था। वह शुक्रवार शाम उनके घर आया जब वे अकेली थीं और उनका बलात्कार किया।

शाहपुर कंडी के एसएचओ परमवीरसिंह सैनी ने कहा कि अभियुक्त की तलाश की जा रही है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें