मराठी लेखिका सुनीता देशपांडे का निधन

रविवार, 8 नवंबर 2009 (09:00 IST)
प्रख्यात मराठी लेखिका सुनीता देशपांडे का शनिवार रात यहाँ निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दिवंगत प्रख्यात हास्य लेखक ‘पू ला’ की पत्नी सुनीता का यहाँ उनके निवास पर निधन हुआ।

सुनीता की आत्मकथा ‘आहे मनोहर तारी...’ काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि उन्होंने अपने पति के जीवनकाल में ही उनके बारे में कुछ विवादास्पद बातें लिखी थीं। उनकी अन्य प्रमुख कृतियों में ‘प्रिया जीए’ और ‘मनयांची माल’ शामिल हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें