मासूम से बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार

शनिवार, 29 मार्च 2014 (22:04 IST)
FILE
मंडी (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पदाहर इलाके में चौथी कक्षा की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

मंडी के पुलिस अधीक्षक आरपी नेगी ने कहा कि पुणे राम नाम के शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। लड़की के पिता की शिकायत पर राम को गिरफ्तार किया गया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 22 मार्च को पदाहर प्राथमिक विद्यालय में पीड़िता से छेड़छाड़ की और यौन उत्पीड़न किया।

शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपी ने मामले को दबाने की कोशिश की। एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें