रामदेव के अभियान को सपा का समर्थन

रविवार, 27 फ़रवरी 2011 (20:19 IST)
योग गुरु बाबा रामदेव के ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ’ जारी अभियान को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दिया है।

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कल संवाददाताओं को बताया ‘समाजवादी पार्टी स्वामी रामदेव समेत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों का समर्थन करेगी। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व बनाए गए गठबंधन पर निशाना साधते हुए शिवपालसिंह यादव ने कहा ‘पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ गठबंधन बनाएगी। इस बारे में पार्टी आलाकमान उचित समय पर निर्णय लेगी।’

उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी बसपा हर मोर्चे पर विफल रही हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें