लड़कियां स्कर्ट न पहनें:भाजपा विधायक

सोमवार, 31 दिसंबर 2012 (14:07 IST)
WD
अलवर के भाजपा विधायक बनवारी लाल सिंघल ने स्कूली लड़कियों के ड्रेस कोड पर बयान देकर बवाल मचा दिया है। विधायक का कहना था कि स्कूली लड़कियां स्कर्ट के बजाय पैंट शर्ट पहनें। इसके बजाय वे पैंट कोट पहनें या फिर पैंट शर्ट।

बनवारी लाल ने कहा कि बच्चों में बढ़ती सामाजिक अपराधों को रोकने के लिए लड़कियों का ड्रेस कोड बदलना होगा। लड़कियों के स्कर्ट पहनने पर आपत्ति लेने वाले विधायक का विरोध शुरू हो गया है। राजस्थान में ही लड़कियों ने कहा कि हम क्यों पहने कोट पैंट या पैंट शर्ट?

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा क‍ि भाजपा विधायक को अपने बयान पर तमाम लड़कियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने बनवारी लाल की सोच पर सवाल खड़ा है। (वेबदुनिया न्यूज)

वेबदुनिया पर पढ़ें