सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार

शुक्रवार, 28 जून 2013 (23:29 IST)
FILE
मुंबई। मुंबई से सटे ठाणे जिला के मीरा रोड में देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ठाणे ग्रामीण पुलिस ने मीरा रोड के म्हाडा कॉलोनी के एक फ्लैट में छापा मारकर एक अवयस्क समेत 3 महिलाओं को छुड़ा लिया।

कम उम्र की लड़कियों को रुपए का लालच देकर गलत राह पर भेजने का काम दलाल लोग करते हैं। इस मामले में 35 वर्षीय रीना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका 19 वर्षीय पुत्र वहां से भाग खड़ा हुआ। अनैतिक देह व्यापार रोकथाम कानून के तहत महिला को गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें