हरमोहिन्दरसिंह हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

बुधवार, 28 अक्टूबर 2009 (12:47 IST)
ND
FILE
हरियाणा विधानसभा के एक दिन के महत्वपूर्ण सत्र में बुधवार को विधायकों ने हरमोहिन्दरसिंह चट्ठा को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्रसिंह हुड्डा सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत हासिल करेंगे।

सुबह साढे़ नौ बजे शुरू हुए सत्र में कांग्रेस सदस्य रणदीपसिंह सुरजेवाला ने चट्ठा के नाम का अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव किया, जिस पर सभी राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।

गत 25 अक्टूबर को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हुड्डा को राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने 31 अक्टूबर तक विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा था।

हाल के विधानसभा चुनावों में राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 40 सीटे जीतकर सबसे बडी पार्टी तो रही लेकिन साधारण बहुमत से वह छह सीटें पीछे रह गई। हालाँकि पार्टी ने सात निर्दलीय विधायकों तथा बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक अकरम खान के समर्थन के चलते साधारण बहुमत का आँकड़ा पार कर लिया है।

विधायकोशपी : हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुधवार को नवनिर्वाचित 89 विधायकों को शपथ दिलाने के साथ शुरू हुआ। सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा ने शपथ ली। उनके बाद सदन की नौ महिला सदस्यों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर अजय यादव ने नए विधायकों को शपथ दिलाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें