विधि : मावे को कद्दूकस कर लें। चॉकलेट का भी चूरा कर लें। एक भारी तले वाली कड़ाही में मावा और शक्कर मिलाकर भूनें। आँच बिलकुल कम रखें। जब शक्कर अच्छी तरह मावे में मिल जाए और मावा पक जाए तो चॉकलेट का चूरा थोड़ा-सा बचाकर शेष मावे में मिला दें।
एक गोल किनारे वाली थाली पर पहले से घी लगाकर रखें। तैयार मिश्रण को एकसार थाली पर फैला दें। ऊपर से शेष बचा चॉकलेट का पावडर फैला दें। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में बर्फी के टुकड़े काट लें।