रसभरे गोकुल पीठा

ND

सामग्री :
1 कप ताजा नारियल (कसा), 250 ग्राम मावा, 1/2 कप गुड़, 1/2 टी स्पून इलायची, 2 कप शक्कर, 1 कप मैदा, घी तलने के लिए, सिल्वर वर्क, बादाम कतरन।

विधि :
पैन में नारियल, मावा, गुड़ किसा हुआ व इलायची मिलाकर 5 मिनट भूनें। इसके छोटे गोले बनाकर अलग रखें। शक्कर की 1 तार की चाशनी बनाएँ। मैदे में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएँ। अब नारियल के गोलों को मैदे के घोल में डुबोकर गर्म घी में सुनहरा भूरा होने तक तलें।

फिर इन्हें कुछ देर चाशनी में डुबोकर रखें। रसभरे गोकुल पीठे तैयार हैं। इन्हें चाँदी के वरक एवं कतरे बादाम से सजाएँ।

वेबदुनिया पर पढ़ें