Arunachal Assembly Election Results 2024 : अरुणाचल में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत, 44 सीटें जीतीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 2 जून 2024 (14:21 IST)
Arunachal Pradesh Assembly Election Results 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह 6 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह 6 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था।
ALSO READ: Exit Poll 2024: महाराष्‍ट्र में भाजपा को महाझटका, बंगाल में बल्‍ले बल्‍ले
भाजपा ने 50 सीट में से 34 सीट जीत ली है और वह दो पर आगे है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू निर्विरोध जीतने वाले 10 उम्मीदवारों में से एक हैं। भाजपा ने 2019 में 41 सीट पर जीत हासिल की थी। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (एनपीपी) ने चार सीट पर जीत हासिल की और वह एक सीट पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की।

इनके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों से जीत हासिल की। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी पार्टी नेताओं की जीत की शुभकामनाएं दी हैं। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था।
ALSO READ: Exit Poll 2024:मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप से चूकेगी भाजपा!,छिंदवाड़ा के साथ इन 3-4 सीटों पर कांटे की टक्कर
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। 60 सीटों वाली अरुणाचल विधानसभा में कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अरुणाचल प्रदेश में उम्मीदवार उतारे।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी