यूपी में भाजपा को बढ़त, उत्तराखंड, गोवा में कांटे का मुकाबला, पंजाब में आप आगे

गुरुवार, 10 मार्च 2022 (09:23 IST)
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को बढ़त दिखाई दे रही है और उत्तराखंड में कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
मणिपुर में एग्जिट पोल के विपरीत कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। गोवा में कांग्रेस निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस यहां 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी में भाजपा 165, जबकि सपा 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पंजाब में आप 50, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
यूपी में कई दिग्गजों की स्थिति अच्छी नहीं है। भाजपा से सपा में आए दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर सीट से पीछे चल रहे हैं, वहीं सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर गाजियाबाद की जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। कैराना सीट पर भाजपा की मृगांका‍ सिंह पीछे चल रही हैं। यहां सपा के नाहिद हसन बढ़त बनाए हुए हैं।
 
रायबरेली सदर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आईं अदिति सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। सरधना सीट पर भाजपा के कट्‍टरपंथी चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले संगीत सोम आगे चल रहे हैं। वहीं, जसवंतनगर सीट पर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी