मुख्यमंत्रियों की हालत खराब, चन्नी, और सावंत पीछे

गुरुवार, 10 मार्च 2022 (10:06 IST)
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान सामने आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में वर्तमान मुख्यमंत्रियों की हालत खराब है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भी इस बार चुनावी दौड़ में पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। 

ALSO READ: पंजाब विधानसभा चुनाव : मोगा से चुनावी मैदान में उतरीं सोनू सूद की बहन मालविका रुझानों में पीछे, कांग्रेस के टिकट से लड़ रहीं चुनाव
शुरुआती रुझानों के मुताबिक पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर और भदौड़ दोनों ही सीटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं गोवा में भाजपा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत पीछे चल रहे हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि दिवंगत भाजपा नेता और गोवा के मुख्‍यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बढ़त बनाए हुए हैं। 

ALSO READ: पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम : दलीय स्थिति Live Update
उत्तराखंड में कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री फेस हरीश रावत लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से पीछे चल रहे हैं। 
Koo App
At 10.30 a.m. as per the #ElectionCommission data, former #Uttarakhand Chief Minister #HarishRawat got 7,939 votes while the #BJP candidate Mohan Singh Bisht is leading with 14,724 votes. #UttarakhandElections2022 #AssemblyElections2022 - IANS (@IANS) 10 Mar 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी