तुला राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

तुला राशिफल 2016


 

जनवरी- स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। साझेदारी में लाभ होगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। बचत के योग कम हैं।
 
फरवरी- परिश्रम अधिक होगा और लाभ कम मिलेगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। मातृ पक्ष से सुखद सहयोग मिलेगा। संतान के मामलों में चिंता रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय में ध्यान देकर चलना होगा। 
 
मार्च- संपत्ति के मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। वाहनादि सुख मिलेगा। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। संतान पक्ष व विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। वाणी में संयम रखें व कुटुम्ब के मामलों में ध्यान रखकर चलना होगा। 
 
 


अप्रैल- पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार आएगा। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिश्रम जितना होगा, उतना ही लाभ मिलेगा अत: परिश्रम करने से न चूकें। लेन-देन से बचना होगा।
 
मई- दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। संतान पक्ष से चिंता का कारण बन सकता है। समय का ध्यान रखकर चलना होगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अकस्मात खर्च से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
जून- भोग-विलास की ओर अधिक रुझान रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गुप्त धन या अकस्मात लाभ की आशा कर सकते हैं। शत्रुपक्ष पर शांति बरतना होगी। वाणी में संयम, काम में सुधार वाली कहावत चरितार्थ होगी। पत्नी से लाभ होगा। 
 
 


जुलाई- अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सावधानी से चलें। लेखन कार्य में संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूल स्थिति पाएंगे।
 
अगस्त- आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी अधिक रहेगा लेकिन सुख-शांति अवश्य बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति का वातावरण रहेगा। कुटुम्ब के मामलों में सावधानी रखकर चलें। शत्रुपक्ष से चिंता की जरूरत नहीं।
 
सितंबर- पारिवारिक समस्या मिल-जुलकर ही सुलझाएं व जमीन संबंधित मामलों में सावधानी रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय में समय लाभदायक रहेगा। शत्रु वर्ग में प्रभाव बना रहेगा। 
 
 


अक्टूबर- समय अनुकूल होने से आपके रुके कार्य सफल होंगे। मनमाफिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। साझेदारी के कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग प्रबल हैं। बाहरी व्यक्तियों से संपर्क लाभदायक रहेगा।
 
नवंबर- परिश्रम के बगैर सफलता की आशा करना बेमानी होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहने से प्रसन्नता बरकरार रहेगी। आर्थिक लाभ के साथ कुछ बचा पाने में समर्थ होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सफल होंगे। नवीन कार्ययोजनाओं में सफलता मिलेगी।
 
दिसंबर- जमीन-जायदाद के मामलों में सफल होंगे। मातृपक्ष की चिंता दूर होगी। पत्नी का सहयोग भरपूर मिलेगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनेंगे। नौकरीपेशा अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक रहेगा।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें