जनवरी- इस माह आपके सितारे धन की पूर्ति के लिए उत्तम हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। संतान पक्ष में मिली-जुली स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा।
फरवरी- कुटुम्ब के मामलों में सावधानी रखना होगी। पारिवारिक समय ठीक रहेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग लाभकारी रहेगा। दैनिक व्यवसाय में उन्नति के योग उत्तम हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान रखकर चलें। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे।
मार्च- संतान के मामलों में सावधानी रखना होगी। प्रेम संबंधों में खटपट रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग संभलकर चलें। शत्रु पक्ष से चोट लग सकती है, बचकर चलें। धन संबंधित मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अप्रैल- भाग्योन्नति में समय अनुकूल रहेगा। धन से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। वाहनादि सुख मिलेगा, मातृपक्ष से लाभ होगा। शत्रु पक्ष पर शांति नीति द्वारा सफल होंगे।
मई- इस माह काफी संभलकर चलना होगा। विद्यार्थी वर्ग व संतान पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में परिश्रम द्वारा उत्तम सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी।
जून- आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पराक्रम द्वारा व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा अनुकूल स्थिति पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में समय ठीक रहेगा। वाहनादि सुख मिलेगा।
जुलाई- पिता का सहयोग मिलेगा, वहीं पारिवारिक मामलों में बड़ों की सलाह लें। नौकरीपेशा अधिकारी वर्ग का सहयोग पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहरी मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे।
अगस्त- संभलकर चलना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। संतान व विद्यार्थी वर्ग में मिली-जुली स्थिति का वातावरण रहेगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं वरना चोट लग सकती है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। लेखन के मामलों में सतर्क रहें।
सितंबर- स्त्री पक्ष के मामलों में ध्यान रखना होगा, वहीं जोखिम के कार्यों से बचना होगा। पराक्रम द्वारा आप अपने कार्य में सफल भी होंगे। भाग्यबल द्वारा आर्थिक प्रगति पाएंगे। धार्मिक मामलों में खर्च होगा। कुटुंब के लोगों से परेशानी हो सकती है।
अक्टूबर- मकान-भूमि संबंधित कार्य में सफल होंगे। वाहनादि सुख मिलेगा। संपत्ति के मामलों में भी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा।
नवंबर- दांपत्य जीवन के मामलों में सफलता मिलेगी वहीं अविवाहितों के लिए समय उत्तम है। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
दिसंबर- यह मास भाग्यवर्धक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में सहयोग के साथ लाभजनक स्थिति में रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति भी सुखद स्थिति पाएंगे।