lal kitab upay 2025 in hindi: यदि आप जानते हैं कि आपकी राशि क्या है तो आपको यह जानने की जरूरत नहीं है कि वर्ष 2025 मेरे लिए कैसा रहेगा, नौकरी लगेगी या नहीं, धन लाभ होगा या नहीं, कारोबार में उन्नति होगी या नहीं, जीवनाथी के साथ कैसा रहेगा संबंध और लव लाइफ कैसी चलेगी। कुछ न जाने और बस लाल किताब की सावधानियों को ध्यान में रखकर करें अचूक उपाय। यदि आप इन्हें आजमाते हैं तो संपूर्ण वर्ष मनचाहा परिणाम देगा। आप जो चाहोगे वह होगा।
मेष राशि लाल किताब के उपाय 2025 | Lal Kitab Remedies 2025 for Aries:
1. मेष राशि वालों को गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। क्योंकि आने वाले वर्षों में गुरु ही आपको सब कुछ देने वाला है।
2. रोजाना यानी प्रतिदिन आपको पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए। इससे आपका गुरु बलवान होगा।
3. जब भी इच्छा हो तब वर्ष में कम से कम 4 बार हनुमानजी को चोला जरूर अर्पित करें।
4. प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करना चाहें तो कर सकते हैं। इससे आपको व्यापार में अद्भुत लाभ मिलेगा।
5. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ आपको शनि और राहु के प्रकोप से बचाकर रखेगा।
6. चांदी का सिक्का या चौकोर टुकड़ा अपनी जेब में जरूर रखें।
मेष राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 2025 | Lal Kitab Caution 2025 for Aries:
1. वर्ष 2025 में आपका भाग्यशाली अंक 9 है। आपको 4 और 8 अंक से बचकर रहना होगा।
2. आपका भाग्यशाली कलर पीला है। आपको नीले, काले और कत्थई कलर से बचकर रहना होगा।
3. पूरे वर्ष आप किसी से भी मुफ्त में कुछ भी लेने से बचें। मजबूरी में लेना पड़े तो कुछ दाम जरूर चुकाएं।
4. अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें और क्रोध को काबू में करके रखें।
5. फिजूलखर्ची न करें। संकटकाल के लिए पैसा बचाकर रखें।