कर्क राशि पर सूर्य का परिभ्रमण रहने से दक्षिण तथा पश्चिम के देशों में दुर्भिक्ष, उत्तर के देशों में युद्ध आदि का भय और पूर्व देशों में सुख रहेगा। मंगल का बुध की राशि मिथुन में परिभ्रमण रहने से अनाज व्यापारियों एवं पशु व्यापारी को लाभ मिलेगा। धान्यों के भाव में तेजी का रूख रहेगा।
इसी के साथ भैस एवं गन्ने का भाव तेज होगा। बुध का कर्क राशि में प्रवेश होने से लोगों को कष्ट के योग बनते है। परंतु सुख के योग कम बनते है। इस माह शुक्र कर्क राशि पर परिभ्रमण करने से रस पदार्थ महंगे होंगे तथा अनाज सस्ते होंगे। इसी के साथ मेघ प्रबल होंगे।
18 अगस्त को सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। जिसके फलस्वरूप पूर्व तथा उत्तर के देशों में अशांति कष्ट तथा छोटे बच्चों को पीड़ा के योग बनते हैं। दक्षिण के देशों में युद्ध आदि का भय और पश्चिम के देशों में खाद्यान्न आदि का सुख मिलेगा।
ND
24 अगस्त को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा।जिसके प्रभाव से सराफा व्यापारी प्रसन्न होंगे। स्वर्ण का भाव बढ़ेगा। लाल वस्तुओं का भाव तेज होगा। पशु महंगे होंगे। वर्षा प्रभावित होगी।
इस माह पांच मंगलवार होने से शासक पर कष्ट आएगा। छत्र भंग होने की संभावना बनती है। किसी भी राज्य की सरकार को खतरा रहेगा एवं कहीं पर भारी रक्तपात भी होगा।
इस माह की कुंडली में मौसम की दृष्टि से देखे तो कहीं जलप्लावन, तूफान अधिक वर्षा आदि प्राकृतिक प्रकोपों से जन-धन हानि की भी संभावना है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों में अच्छी वर्षा होगी।