Ram Navami Date 2025: हमारे सनातन धर्म में कुछ पर्व व त्योहार बड़े महत्वपूर्ण होते हैं जैसे महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्रीराम नवमी, दुर्गाष्टमी आदि। यदि इन महत्वपूर्ण पर्वों पर कोई अतिरिक्त शुभयोग बने तो यह अत्यंत दुर्लभ संयोग होकर अति-महत्वपूर्ण एवं शुभ हो जाता है। ऐसा ही एक दुर्लभ संयोग 13 वर्षों पश्चात् इस वर्ष श्रीराम नवमी पर बनने जा रहा है। इस वर्ष श्रीराम नवमी चैत्र शुक्ल नवमी, दिनांक 06 अप्रैल 2025 को है।
ALSO READ: Ram Navami 2025: रामनवमी कब है, क्या है प्रभु श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त और योग?