नवरात्रि के ये 9 रंग दिलाएंगे चमत्कारिक लाभ, जानिए कौन से दिन पहनना चाहिए किस रंग के कपड़े

Feature Desk

गुरुवार, 27 मार्च 2025 (12:52 IST)
Navratri ke rang: चैत्र नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की आराधना का पर्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की आराधना से में देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इन दिनों में रंगों का विशेष होता है। मान्यता है कि हर दिन के लिए एक विशेष रंग पहनने से माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। आज इस आलेख में हम आपको बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में हर दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए।

1 पहला दिन: नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की आराधना का दिन होता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग लाल है, जो कि उल्लास, साहस और शक्ति का रंग माना जाता है। इस दिन लाल रंग का प्रयोग करने पर मां शैलपुत्री शीघ्र प्रसन्न होकर निर्णय क्षमता में वृद्धि करती हैं और इच्छित फल प्रदान करती है।

2 दूसरा दिन: नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रम्हचारिणी की आराधना के लिए विशेष दिन होता है। मां ब्रम्हचारिणी, कुंडलिनी जागरण हेतु शक्ति प्रदान करती हैं। मां ब्रम्हचारिणी को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। अत: नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग के वस्त्रादि का प्रयोग कर मां की आराधना करना शुभ होता है।

3 तीसरा दिन: तृतीयं चंद्रघंटेती, अर्थात नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। मां चंद्रघंटा की आराधना में हरे रंग का विशेष महत्व है। इस दिन हरे रंग का प्रयोग कर मां की कृपा एवं सुख शांति प्राप्त की जा सकती है।

4 चौथा दिन: मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप का पूजन नवरात्रि के चौथे दिन किया जाता है। रोगों को दूर कर, धन, यश की प्राप्ति के लिए सिलेटी रं से आप मां कुष्मांडा को प्रसन्न कर सकते हैं।

ALSO READ: चैत्र नवरात्रि में इन चीजों का दान करने से माता के आशीर्वाद से हर मनोकामना होगी पूरी
 
5 पांचवा दिन: नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता की आराधना के लिए समर्पित है। मां स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी है, अत: इनका पसंदीदा रंग भी तेज से परिपूर्ण अर्थात नारंगी है। इस दिन नारंगी रंग का प्रयोग शुभ फल प्रदान करता है।

ALSO READ: चैत्र नवरात्रि 2025: दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हर क्षेत्र में होगी विजय
6 छठा दिन: नवरात्रि का छठा दिन यानि मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की आराधना का दिन। ऋषि कात्यायन की पुत्री मां कात्यायनी को सफेद रंग प्रिय है, जो शांति का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से सफेद रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।

7 सप्तमी: सप्तमी तिथि को मां कलरात्र‍ि की आराधना की जाती है। मां कालरात्रि का पसंदीदा रंग गुलाबी है, अत: मां दुर्गा के इस स्वरूप के पूजन में गुलाबी रंग का प्रयोग शुभ होता है। इस दिन गुलाबी वस्त्र धारण करें।

8 अष्टमी: नवरात्रि की अष्टमी तिथि, महागौरी का समर्पित है। मां महागौरी भक्तों में प्रसन्नता का संचार करती हैं। इस दिन हल्का नीला या आसमानी रंग का प्रयोग बेहद शुभ माना जाता है, जो असीम शांति प्रदान करता है।

9 नवमी: नवरात्रि के नौंवे दिन, मां दुर्गा के सिद्धीदात्री स्वरूप का पूजन होता है। मां सिद्धीदात्री के पूजन में भी आप हल्के नीले रंग का उपयोग कर सकते हैं। चंद्रमा की पूजा के लिए यह सर्वोत्तम दिन है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी