Kartik purnima 2021 : कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी स्नान, दान पुण्य, तुलसी पूजा, विष्णु पूजा, सत्यनारायण भगवान की कथा, शिवलिंग पूजा, हनुमान पूजा, व्रत, छः तपस्विनी कृतिकाओं का पूजन आदि कार्य किया जाता है परंतु ज्योतिष के अनुसार यदि आपको कर्ज और पितृदोष से मुक्ति चाहिए तो इस दिन एक खास काम जरूर करें।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान जरूर करें :
1. मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी प्रसन्नता को दर्शाते हैं। इसीलिए दीपदान का बहुत ही महत्व है।
दीपदान करने के फायदे :
1. अकाल मृत्यु से बचने के लिए करते हैं दीपदान।
2. अपने मृतकों की सद्गति के लिए करते हैं दीपदान। इससे पितृदोष दूर होता है।
3. लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी कृपा हेतु करते हैं दीपदान।
5. यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करते हैं दीपदान।
6. सभी तरह के अला-बला, गृहकलह और संकटों से बचने के लिए करते हैं दीपदान।
7. जीवन से अंधकार मिटे और उजाला आए इसीलिए करते हैं दीपदान।
8. मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं दीपदान।
9. किसी भी तरह की पूजा या मांगलिक कार्य की सफलता हेतु करते हैं दीपदान।
10. कर्ज से मुक्त होकर घर में धन समृद्धि बनी रहे इसीलिए भी कहते हैं दीपदान।
11. कार्तिक माह में भगवान विष्णु या उनके अवतारों के समक्ष दीपदान करने से समस्त यज्ञों, तीर्थों और दानों का फल प्राप्त होता है।