कैसे जानें कि मां लक्ष्मी रूठकर चली गई हैं, भूलकर भी न करें ये कार्य

WD Feature Desk

शनिवार, 29 जून 2024 (16:41 IST)
Maa Lakshmi : इस युग में धन के बगैर काम नहीं चलता और धन की देवी है विष्णु प्रिया मां लक्ष्मी। यदि माता लक्ष्मी रूठ जाए तो फिर व्यक्ति कंगाल हो जाता है। ऐसे कई कारण हैं जिसके चलते माता लक्ष्मी रूठ जाती है। भूलकर भी ऐसे कार्य न करें जिसके चलते आपके घर से माता लक्ष्मी रूठ कर चली जाए। आओ जानते हैं कि क्या कारण होते हैं रूठने के।ALSO READ: lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न
 
मां लक्ष्मी के रूठने के कारण :-
1. गंदगी : माता लक्ष्मी को गंदी जगह पर रुकना पसंद नहीं है, क्योंकि उन्हें गंदगी अच्छी नहीं लगती है। यही कारण है कि शुक्रवार, दीपावली और महालक्ष्मी के व्रत के समय घरों का साफ-सुथरा किया जाता है।
 
2. गृहकलह : माता लक्ष्मी वहां नहीं रूकती है जहां पर गृह कलह होता हो। उन्हें गृहकलह पसंद नहीं है।ALSO READ: lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न
 
3. देर तक सोना : माता लक्ष्मी वहां भी नहीं रूकती है जहां के लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं।  ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
 
4. स्त्री का अपमान : जिस घर में महिलाओं का अपमान होता हो वहां पर भी माता लक्ष्मी रूकती नहीं है।
 
5. जूते-चप्पल : यदि आपके घर में जूते-चप्पल एक स्थान पर व्यवस्थित नहीं रखे हैं तो माता लक्ष्मी नाराज होकर आपके घर से चली जाएंगी।ALSO READ: Mata lakshmi : माता लक्ष्मी ने क्यों लिया था एक बेर के पेड़ का स्वरूप, जानकर चौंक जाएंगे
 
6. नल से पानी टपकना : कहते हैं कि यदि आपके घर के नल से पानी टपकता रहता है तो इसे धन का व्यर्थ ही व्यय होगा। इससे भी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।  
 
7. तुलसी का पौधा : तुलसी के पौधे को विष्णुप्रिया कहा गया है। इसके उचित दिशा में नहीं रखने और देखभाल नहीं करने से भी माता लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है।
 
8. छत पर कूड़ा : छत पर कूड़ा इकट्ठा करने से भी माता लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है। इसे धन की हानि होती है।ALSO READ: Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे
 
9. जूठे बर्तन : घर में भोजन करने के बाद जूठे बर्तन को फैलाकर रखना या वॉश बेसिन में ही रातभर के लिए रखे रखने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती है। इसलिए घर का किचन हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए।
 
10. रात के समय बाल या नाखून काटना : कहते हैं कि रात के समय बाल या नाखून काटने से भी माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। इसके कारण जीवन में धन संबंधी परेशानियां होने लगती है।
 
11. अन्न का अनादर करना : खड़े होकर भोजन करना या भोजन करते समय बीच में से ही भोजन को छोड़कर उठ जाने से माता अन्नपूर्णा रुष्ठ हो जाती है जो माता लक्ष्मी का ही एक रूप है। इसे घर की बरकत चली जाती है।
 
12. शाम के वक्त किसी को नमक देना : कभी भी शाम के वक्त किसी को नमक नहीं देना चाहिए क्योंकि नमक उधार देने से घर की बरकत चली जाती है और जीवन में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हाथ में नमक देने या लेने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।ALSO READ: Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?
 
13. देव अपमान : देवी देवताओं को नहीं पूजना और उनका मजाक उड़ाने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती है।
 
14. कड़वे वचन : हर समय कड़वे वचन बोलते रहना, कड़वी जुबा रखना या कटु वचन करते रहने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती है।
 
15. नशा करना : किसी भी प्रकार का नशा करके घर में कलह करने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती है।
 
16. इसके अलावा दान नहीं करना, कन्या भोज नहीं कराना, अन्न का अपमान करना, भोजन के नियम नहीं मानना, मेहमानों का अपमान करना, किचन वास्तु के अनुसार नहीं होना आदि कई कारणों से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं।ALSO READ: Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी