15 फरवरी : आज शुक्र बदलेंगे अपना घर, मीन राशि में प्रवेश से क्या होगा असर?

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (11:00 IST)
Shukra gochar 2023: 15 फरवरी 2023 बुधवार को  वृषभ राशि और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश किया है। शुक्र के राशि परिवर्तन से जातक की सुख, सुविधा और ऐश्‍वर्य पर प्रभाव पड़ता है। शुक्र ग्रह के मीन राशि में गोचर से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव। किसे मिलेगा सुख और किसे होगा कलेश। आओ जानते हैं 12 ही राशियों को राशिफल।
 
मेष राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में शुक्र का गोचर आपने खर्चे बढ़ा देगा। विरोधियों पर जीत हासिल होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। 
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के 11वें भाव में शुक्र का गोचर होगा जो आपकी आमदानी में बढ़ोतरी कर देगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी और व्यापारी हैं तो तगड़ा मुनाफा कमाएंगे। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
 
मिथुन राशि : शुक्र आपकी राशि के दशम भाव में गोचर कर रहा है। कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें और किसी भी प्रकार के विवाद या झूठ बोलने से दूर रहें। व्यापारी हैं तो सोच समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। घमंड से दूर रहें। 
 
कर्क राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में शुक्र का गोचर होगा, जो आपके भाग्य में वृद्धि कर अचानक से धनलाभ की संभावना बढ़ा देगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। धन के चलते अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो कोई बड़ा समझौता हो सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर अचानक से धनलाभ देगा, जो उम्मीद से अधिक हो सकता है। हो सकता है कि पूर्व में किए निवेश से लाभ हो। व्यापार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की मिलेगी। परिवार के बीच सामंजस्यता बनी रहेगी।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन के लिए शुभ है। जीवनसाथी से संबंध और मधुर होंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका व्यक्तित्व निखरेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
Guru and shukra yuti
तुला राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर विरोधियों पर जीत दिलाएगा। आपके खर्च बढ़ जाएंगे। नौकरी में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ करेगा। रिश्तों को मधुर बनाएगा। संतान सुख देगा। शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मेहनत का फल मिलेगा।
 
धनु राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर आपकी सुख-सुविधाओं और मान सम्मान में बढ़ोतरी करेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। गृहसज्जा पर धन खर्च होगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर यात्रा और मौज-मस्ती को बढ़ावा देगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। भाई-बहनों को भी इस गोचर का अच्छा फल मिलेगा और वह तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। 
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। यात्रा के योग बनाने के साथ ही स्वादिष्ट पकवान खाने को मिलेंगे। नए-नए लोगों से मेल मुलाकात होगी। करियर में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। संपत्ति से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र का गोचर आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा। बोलचाल में मिठास बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी और व्यापार का विस्तार भी होगा। नौकरी में मिलाजुला असर रहेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी