क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए

- डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
मेष
 
आप कुछ नया खरीदने के लिए जा सकते हैं। जो लोग कार्यस्थल की परिस्थिति से जूझ रहे थे उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यायाम में नियमित रहने का परिणाम आपके शरीर पर नजर आ सकता है। किसी के मामले में जबरदस्ती नाक घुसाने से बचें। जीवनसाथी के साथ बाहर कहीं घूमने जाना तनावपूर्ण संबंध के लिए दवा का काम कर सकता है। किसी नए उद्दयम से अच्छी आमदनी की संभावना है। रोमांटिक शाम बिताने के लिए बाहर जाने का विचार कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा नीला
 
वृष
 
नया कोई काम करने से पहले आप पुराने सभी कर्ज भार से मुक्त हो सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर वर्तमान में चल रही कुछ परियोजनाएं परिस्थितिवश हटाई जा सकती है। कोई आपके प्रति वफादार है, इसकी वजह से आप किसी के खिलाफ उसका पक्ष ले सकते हैं। विकल्प को देखते हुए आप घरेलू मोर्चे पर कुछ बदलाव करने का सोच सकते हैं, लेकिन आपको वो मौका नहीं दिया जाएगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : क्रीम
 
मिथुन
 
आप पूरे दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त रह सकते हैं। निकट भविष्य में कुछ उत्सव होने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपने जो योजना बनाई है उस पर अमल करना शुरू कर सकते हैं। जरूरत के समय आपके परिवार वाले बहुत काम आ सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर कुछ अहम मुद्दे युद्धस्तर पर निपटाए जाने के संकेत हैं। रोमांटिक मोर्चे पर आप जिसे चाहते हैं उसका दिल जीत सकते हैं। किसी संपत्ति के कागजात को दस्तखत करने से पहले गहनता से जांच लेने की जरूरत होगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
 
कर्क
पेशेवर तौर पर सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक कौशल में महारत हासिल करना आवश्यक हो सकता है। यदि आपको अपने पसंद की संपत्ति मिल जाएगी तो उसे पाने के लिए आप भरपूर मोलजोल कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार या दोस्त से मिलने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं, जो संतोषजनक साबित होने की संभावना है। किसी उद्दयम के लिए पैसा जुटाने में दिक्कत होने की संभावना है। स्वास्थ को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
 
सिंह
 
आपको जो करना सबसे अच्छा लगता है उसे बेहतर ढंग से करने का प्रयास कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आ रही दिक्कतों से छुटकारा मिलने का संकेत है। बॉस को खुश कर आप अपने नंबर बढ़ा सकते हैं। आपके प्यार और देखभाल के कारण घर का कोई सदस्य अपने पैर पर खड़ा हो सकता है। जिसे प्यार करते हैं उससे अपने दिल का राज खोलकर आप असीम संतोष का अनुभव कर सकते हैं। वित्तीय मोर्चे पर सही कदम उठाने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का नीला
 
कन्या
 
आर्थिक मोर्चे पर दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होने के संकेत हैं। किसी तरह के वित्तीय काम में लाभ हो सकता है। आपकी सकारात्मकता घर के माहौल को खुशहाल बने रखने में कारगर साबित हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आप अपने शानदार प्रदर्शन से वरिष्ठों को पूरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। एक छोटे से अवकाश का इंतजाम कर आप घूमने के लिए जा सकते हैं, जो काफी रोमांचक साबित होगा। सामाजिक मोर्चे पर जिस तरह आपने अपना कर्तव्य निभाया है उसकी सराहना हो सकती है। आप खुद को तंदुरुस्त और ऊर्जावान रखने के लिए प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
 
तुला
 
संपत्ति के मामले में कोई कदम उठाने के लिए ये समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है। तंदुरुस्ती के लिए आप समर्पण दिखा सकते हैं। व्यायाम और उचित खानपान अपनाए जाने की संभावना है। जो लोग श्रेष्ठ बनने की होड़ में लगे हैं, उनके लिए किसी की सलाह कारगर साबित हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर आप सभी काम को निपटा कर बहुत आगे बढ़ सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर किसी को आपके मदद की जरूरत है, उसके काम आकर आप ऑफिस में मशहूर हो सकते हैं, जिसका फायदा भी आपको मिलेगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : परवल
 
वृश्चिक
 
पेशेवर मोर्चे पर नुकसान से बचने के लिए समय के साथ आप में समझदारी आ सकती है। घरेलू मोर्चे पर आप एक साथ ही कई कामों को निपटाने का मन बना रहे हैं, लेकिन घर वाले आपका साथ देने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सेवा करने में आपको एक पैर पर खड़े  रहने की संभावना है। जहां अनुशासन का मामला आता है, आप थोड़े कठोर साबित होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के पीछे आप प्यार को दरकिनार कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
धनु
 
काम के बीच में आने वाली परिस्थति पर पूर्ण नियंत्रण रखने में आप सक्षम हो सकते हैं। किसी घरेलू समारोह में शामिल होने की संभावना है, जिसकी वजह से दिन आपके लिए काफी उत्साहपूर्ण रहेगा। शादीयोग्य लोगों को सही जोड़ा मिल जाने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण काम की खरीददारी के लिए आप शहर से बाहर जा सकते हैं। दोस्त और रिश्तेदार आपके लिए सही मददगार साबित हो सकते हैं। भविष्य के किसी कार्यक्रम के लिए बचत पर जोर देने के संकेत हैं। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : केसरिया
 
मकर
 
सामाजिक मोर्चे पर आप आमंत्रित दोस्तों और शुभचिंतकों से घिरे रह सकते हैं। किसी प्रतिद्वंदी को मात देने के लिए आपको थोड़ा स्मार्ट बन कर सोचने की जरूरत है। प्रेमी या दोस्त आपका मजाक बना सकते हैं, लेकिन यह सब सिर्फ मजे की नियत से किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को अपनी गलती का एहसास हो सकता है जिसे आप सुधारने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर आप किसी सहकर्मी की मदद कर सकते हैं। नवविवाहित जोड़े को किसी मित्र के घर खाने पर बुलाए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक  : 6
शुभ रंग : चॉकलेट
 
कुंभ
 
जिससे आपको मदद की उम्मीद है, वो आप पर कृपा कर सकता है। यह समय आपके लिए पेशेवर और निजी दोनों ही स्तर पर संतोषजनक रहने की संभावना है। आप नकारात्मकता को अलविदा कह सकारात्मक सोच अपना सकते हैं। आप में से कुछ लोग लंबे समय से सोचे गए किसी सामान को खरीदने के लिए बचत कर सकते हैं। आप अपने प्रेमी से नजदीकी की अपेक्षा नहीं रख सकते हैं। यात्रा में देरी से आपको तनाव हो सकता है, यात्रा कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।
 
शुभ अंक  : 3
शुभ रंग : हरा
 
मीन
 
अच्छे मौके की तलाश करना उतना भी आसान नहीं रहेगा जितना आप सोच रहे हैं, बावजूद इसके आप अपना प्रयास जारी रख सकते हैं। आप जिसे व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं करते हैं उसके साथ कोई सौदा करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी गरिमा को बनाए रखेंगे। व्यापार के मोर्चे पर एक आकर्षक सौदे को अंजाम दिए जाने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आपके सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको कोई स्कॉलरशिप या अन्य इनाम मिलने की संभावना है।
 
शुभ अंक  : 18
शुभ रंग : गहरा लाल

ALSO READ: मेष- नए व्यापार से अच्छी आमदनी होगी

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी