21 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय...

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आलस्य हावी रहेगा।

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से दूर रहें। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम न लें।

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : अशुभ समय है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दौड़धूप अधिक होगी। व्यवसाय धीमा चलेगा।

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : ईष्ट‍ मित्रों से मिलाप होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी