28 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष- राज्याधिकारी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्तों को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
 
वृषभ- वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। धनलाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- नित्य फिटकरी से दांत साफ करें।
 
मिथुन- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। सुस्वादु भोजन मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। विवादादि से बचें। धनागम होगा।
कल्याणकारी उपाय- भगवान राम का स्मरण करें।
 
कर्क- मनमाफिक कार्य न होने से क्लेश होगा। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हानि-दुर्घटना के योग हैं। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
सिंह- परिश्रम अधिक होगा। पराक्रम वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाद से बचें। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
कन्या- मेहनत का फल मिलेगा। सम्मान मिलेगा। यात्रा शुभ फल देगी। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
तुला- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। यात्रा शुभ फलदायक रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
वृश्चिक- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचें। हानि-दुर्घटना के योग हैं। जोखिम न लें। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।
 
धनु- पराक्रम वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
मकर- मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
कुंभ- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
मीन- हानि-दुर्घटना से बचें। विवादादि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अशुभ समय। 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें