साप्ताहिक राशिफल (4 से 11 सितंबर 2016)

* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 


मेष
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग मरून।
 
इस सप्ताह धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। पूंजी निवेश के विवाद हल होंगे। उचित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का चुनाव रंग लाएगा। जिंदगी को संवारने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर विवाद हो सकते हैं। परिवार में खुशियों के आयोजन होंगे। प्रणय व यात्रा प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। हड़बड़ी में कोई निर्णय न लें। तीर्थयात्रा के योग रहेंगे।
 
 

 


वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
औद्योगिक प्रगति की वार्ता के दौरान सहमति पत्रों में हस्ताक्षर होंगे। विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा। शारीरिक क्षमताएं व सेहत उन्नत रहेगी। मेहनती व समझदार जीवनसाथी रिश्तों को महकाएगा। सास-ससुर व स्वजनों के मध्य बिगड़ते रिश्तों को आप बाखूब बनाएंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में उत्पादों के विक्रय व जायदाद संबंधी परेशानियां हो सकती हैं किंतु आपकी मेहनत आने वाले समय में रंग दिखाएगी।
 
 

 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग मरून।
 
संतुलित आहार-विहार से स्वास्थ्य में निखार आएगा। संयमित जीवनशैली रंग लाएगी। लोक व्यवहारों को समझने की शक्ति बढ़ेगी। सौंदर्य कला, कृषि व औद्योगिक उत्पादों में लाभ मिलेगा। संतान पक्ष को इच्छा के मुताबिक रिश्तों को जोड़ने से घर में रौनक रहेगी। निवेश मामलों में जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। सप्ताहांत में कुछ क्षेत्रों में आर्थिक कठिनाइयां हो सकती हैं। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

 

कर्क
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
पिछले दिनों से चल रही आर्थिक कठिनाइयां कम होंगी। कहीं-न-कहीं से लाभ के रास्ते खुलेंगे। कोई शुभ समाचार मिलेगा। निवेश मामलों में लाभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। सेहत में मनोबल व ताकत का उदय होगा। रुके हुए व्यापारिक व सामाजिक कार्यों को पूर्ण करने में अभी समय लगेगा। पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं, आवश्यक निर्णयों में उनकी उपेक्षा न करें।
 
 

 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मरून।
 
पारिवारिक व आर्थिक संदर्भों में किस्मत साथ देगी। स्वजनों के आपसी मतभेदों को सुलझाने में किसी वयोवृद्ध का सहयोग मिलेगा। जीवन को संवारने के बेहतर अवसर रहेंगे। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। आधुनिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। प्रणय प्रकरणों में कुछ बातों को लेकर खटपट बढ़ सकती है। यह समय क्रोध व अनावश्यक भागदौड़ से बचने का है। बंदरों को गुड़- चने खिलाएं।
 
 

 

कन्या
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग बैंगनी। 
 
यह सप्ताह अमन व चैन का पैगाम लेकर आएगा। विवादित मामलों की बातचीत के सकारात्मक परिणाम दिखने शुरू होंगे। सेहत को तंदुरुस्त रखने के प्रयास अपना रंग दिखाएंगे। आय के साधनों से बढ़िया लाभ होगा। आने वाले समय में कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। कुछ संदर्भों में पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। चिकित्सीय सलाह की उपेक्षा से बचें। धर्माश्रमों में आटा या चीनी दें।
 
 

 


तुला
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर रहेंगे। सेहत तरुणता व स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगी। आर्थिक व नैतिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। निवेश से पहले आवश्यक पहलुओं पर ध्यान दें। अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात की कठिनाइयों को बृद्धिमत्तापूर्ण हल कर लेंगे। जीवनसाथी से प्यार व सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में पितृ व ससुराल पक्ष के विवाद उभर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लगाएं। 
 
 

 

वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग ओरेंज।
 
आजीविका के क्षेत्रों का बेहतर विकास होगा। नए व विशेष प्रकार के परिधानों को खरीदने की इच्छा रहेगी। मोटर वाहन व भवन निर्माण के क्षेत्रों में लाभ बढ़ेगा। तकनीकी व व्यावसायिक दक्षता बढ़ेगी। निजी रिश्ते मधुरता व चाहत की ओर बढ़ेंगे। भाई व माता से धनलाभ होगा। कीमती सामान व नकदी में खुद ही सावधानी रखें। किसी सहयात्री के झांसे में न आएं। राजनीतिक संपर्क का लाभ कुछ समय के बाद मिलेगा।
 
 

 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
स्वास्थ्य उत्तम व तरोताजा रहेगा। चल रहीं परेशानियों का अंत होगा। रोजगार के बेहतर अवसर रहेंगे। अधिकारियों के मध्य सहमति बढ़ेगी। अचल संपत्ति के विवादित मामले हल होंगे। भवन निर्माण व वाहन क्रय करने की इच्छा पूर्ण होगी। सप्ताह के द्वितीय भाग में परिवार व पड़ोस से कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में क्रोध से बचें। माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
 
 

 

मकर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
स्वास्थ्य संदर्भों में व्यापक प्रगति होगी। चल रहीं पीड़ाओं का अंत होगा। धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तनाव उभर सकते हैं। अनावश्यक बातों से बचें। ज्यादा वक्त घर से बाहर बिताने से रिश्तों में असंतोष हो सकता है, परिवार को कुछ समय दें। कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। कृषि उद्योगों में चल रहीं समस्याएं आगामी समय में समाप्त होंगी।
 
 

 


कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
आजीविका के साधन सुलभ होंगे। कार्यक्षेत्र में आपसी सहयोग व सूझबूझ का दायरा बढ़ेगा। उत्पादन व विक्रय की समस्याएं हल होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत रंग लाएगी। दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। स्वास्थ्य सुखद रहेगा। इस सप्ताह घर-परिवार से मिलने के अवसर रहेंगे। कुछ मामलों में धनाभाव उत्पन्न हो सकता है, अनावश्यक व्यय से यथासंभव बचें। लेदर की वस्तुएं उपहार में न ले न दें।
 
 

 

मीन
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग हरा।
 
व्यापारिक व राजनीतिक मामलों में बढ़ती हुई दिलचस्पी सामाजिक कद को ऊंचा उठाएगी। स्थानीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाने के इरादे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। लंबित कार्यों को लेकर भागदौड़ हो सकती। घर-परिवार का अच्छा माहौल बच्चों को प्रभावित करेगा। यह समय खुद व बच्चों की सेहत को संवारने का है। कार्य व विश्राम चक्र का अंतर लाभकारी सिद्ध होगा। पक्षियों को दाना डालें।

वेबदुनिया पर पढ़ें