ketu gochar 2025: केतु ग्रह ने 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर किया और इस राशि में में वह 18 मई 2025 को शाम 05 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद केतु ग्रह 18 माह के लिए सिंह राशि में गोचर करेगा। केतु को मंदिर का ध्वज, कुली, मजदूर, द्विरंगा पत्थर, कोने का मकान, कंबल, दूम, इमली का दरख्त, तिल के पौधे और केला माना गया है। इसमें सबसे खास मंदिर का ध्वज है। यदि केतु अच्छा है तो जातक हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड़ता जाएगा। उसकी किस्मत और विजय का ध्वज लहराता रहेगा। केतु जब सिंह राशि में जाएगा तो 4 राशियों की बंद किस्मत का ताला खोल देगा।
ALSO READ: राहु के कुंभ राशि में गोचर से क्या इंटरनेट हो जाएगा बंद, महामारी का दौर होगा पुन: शुरू