300 वर्ष बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ

Mahashivratri horoscope of 12 zodiac signs: हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च 2024 को यह पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार शिवरात्रि पर 300 वर्षों के के बाद दुर्लभ योग संयोग बन रहे हैं। ऐसे में 4 राशियों की तो किस्मत ही खुल जाएगी।
ALSO READ: महाशिवरात्रि की प्रामाणिक व्रत विधि जानिए
महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग संयोग:-
  1. त्रयोदशी यानी प्रदोष व्रत के साथ चतुर्दशी का संयोग : दोनों ही शिवजी के दिन।
  2. सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई सा भी शुभ कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ योग।
  3. शिवयोग योग : कठिन साधना को सिद्ध करने के लिए शुभ योग। 
  4. अमृत सिद्ध योग : कोई सी भी पूजा या कार्य करने से अमृत के समान फल मिलता है।
  5. श्रवण नक्षत्र : श्रवण नक्षत्र में शिवपूजा का तुरंभ फल मिलता है। 
300 साल बाद त्रिकोणीय दुर्लभ संयोग: श्रवण नक्षत्र के बाद धनिष्ठा नक्षत्र, शिवयोग, गर-तरण, मकर, कुंभ राशि भी चंद्रमा की साक्षी रहेगी। कुंभ राशि में सूर्य, शनि, बुध का युति संबंध रहेगा। ये योग 300 साल में एक या दो बार बनते हैं। जब नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति केंद्र त्रिकोण से संबंध रखती है।
ALSO READ: महाशिवरात्रि के 5 खास अचूक उपाय, जरूर आजमाएं
मेष राशि : आपकी राशि के लिए यह महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ होने वाली है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। आपके कार्य, व्यवहार और योग्यता से लोग प्रभावित होंगे। यदि व्यापारी हैं तो तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए सोर्स विकसित होंगे। घर परिवार में तालमेल रहेगा और माहौल सुखद रहेगा।  
 
मिथुन राशि : आपके लिए यह महाशिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग हैं। नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं। वेतनवृद्धि और पदोन्नति के प्रबल योग हैं। व्यापार में उन्नति होगी। आर्थिक मोर्चों पर हर कदम पर भाग्य आपका साथ देगा। अप्रत्याशित धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
 
सिंह राशि : आपके लिए महाशिवरात्रि संबंधों को मजबूत करने वाली सिद्ध होगी। नौकरी और व्यापार में भाग्य हर कदम पर आपका साथ देगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। यह समय लाभ कमाने का है।  
 
कुंभ राशि : आपके लिए महाशिवरात्र‍ि का पर्व धनलाभ देने वाला सिद्ध होगा। आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपकी नौकरी में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वेतनवृद्धि के साथ ही बोनस भी मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग भी हैं। व्यापारी हैं तो लाभ में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

Mahashivratri puja muhurat 2024

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी