Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अक्टूबर, 2025)
मेष (Aries)
Today 27 October horoscope in Hindi 2025 : करियर: ऊर्जा और आत्मविश्वास उच्च रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।
लव: प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ खुशहाल समय बिताएंगे।
धन: अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन जोखिम लेने से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर अत्यधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है।
वृषभ (Taurus)
करियर: कार्यस्थल पी स्थिरता और मेहनत से काम करें। वित्तीय सौदों और समझौतों के लिए दिन उत्तम है।
लव: पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम रिश्ते में शांति और गहराई बनी रहेगी।
धन: धन की बचत करने में सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद में निवेश करने का विचार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: हाथ, गले और आंखों की छोटी-मोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें।
उपाय: सफेद वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
मिथुन (Gemini)
करियर: संचार और नेटवर्किंग के माध्यम से मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेल्स के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी।
लव: खुशहाली और मस्ती का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ गहरी बातचीत हो सकती है।
धन: आय स्थिर है, लेकिन अचानक खर्च आ सकता है। समझदारी से खर्च करें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। हल्का व्यायाम करें।
उपाय: गणेश जी को हल्दी चढ़ाएं।
कर्क (Cancer)
करियर: घर से जुड़े काम या व्यापार में सफलता मिल सकती है।सहकर्मियों का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
लव: पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। पार्टनर के साथ भावनात्मक बंधन मजबूत होगा।
धन: धन संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखने पर ध्यान दें। पानी से जुड़ी समस्याओं से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं।
सिंह (Leo)
करियर: नौकरीपेशा को आत्मविश्वास और साहस से बड़ी सफलता मिलेगी। पुराने रुके सरकारी कामों में तेजी आएगी।
लव: रिश्ते में खुशी और प्यार बना रहेगा। पार्टनर के साथ मनोरंजक समय बीतेगा।
धन: आय अच्छी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे। आँखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय: सूर्य देव को मीठा जल अर्पित करें।
कन्या (Virgo)
करियर: आपकी विश्लेषण क्षमता से अधूरे काम पूरे होंगे। ऑफिस के छोटे कामों में सफलता मिलेगी।
लव: लव पार्टनर की आलोचना करने से बचें। शांत और व्यावहारिक तरीके से अपनी बात रखें।
धन: आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। कर्ज चुकाने के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान दें। तनाव से बचें।
तुला (Libra)
करियर: व्यापार में साझेदारी के काम में लाभ होगा। कार्यस्थल पर संतुलन और सहयोग बना रहेगा।
लव: लव लाइफ में रोमांस और खुशहाली रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
धन: आय अच्छी है, पर धन व्यय पर नियंत्रण रखें। खरीददारी में अति से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लें।
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।
वृश्चिक (Scorpio)
करियर: कारोबार के गुप्त योजनाओं पर काम सफल होगा। करियर में रिसर्च से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन उत्तम है।
लव: प्रेम रिश्ते में गहराई महसूस होगी। अविश्वास की भावना से बचें।
धन: अचानक धन लाभ के योग हैं। टैक्स और बीमा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: क्रोध को नियंत्रित करें। ध्यान करने से लाभ होगा।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
धनु (Sagittarius)
करियर: करियर के क्षेत्र में आज सितारे आपके साथ है। यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़े काम सफल होंगे।
लव: पार्टनर के साथ खुशहाल और आशावादी समय बिताएंगे। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के लिए उत्तम दिन है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खुशमिजाज़ महसूस करेंगे।
उपाय: पीले रंग का प्रयोग करें।
मकर (Capricorn)
करियर: आपकी मेहनत से आज अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। छात्रों की जिम्मेदारी की भावना सफलता दिलाएगी।
लव: प्रेम संबंधों में गंभीरता बनाए रखें। पार्टनर को समय देना जरूरी है।
धन: बचत पर ध्यान दें। अचल संपत्ति से लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है।
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
कुंभ (Aquarius)
करियर: नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर पदोन्नति का लाभ होगा। सामुदायिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।
लव: आपके नए विचार प्रेम संबंध में मदद कर सकते हैं। सोशल सर्कल आपका सहयोग करेगा।
धन: ऑनलाइन लेन-देन में धोखाधड़ी से सावधान रहे। आय बनी रहेगी, पर अचानक खर्च आ सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए सामाजिक क्षेत्र में कार्य करेंगे।
उपाय: मंदिर में भोजन सामग्री का दान करें।
मीन (Pisces)
करियर: सरकारी कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
लव: प्रेमीसंग अत्यधिक भावुकता से बचें। लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धन: धन खर्च पर नियंत्रण रखें। कारोबार से आय हो सकती है।
स्वास्थ्य: आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। मानसिक शांति सुकून देगी।
ऐप में देखें x