18 से 24 जून 2018 : साप्ताहिक राशिफल

* राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
जिसे आप प्यार करते हैं, उसके करीब जाने का मौका मिल सकता है। किसी की बुराई करना आसान है लेकिन इससे पहले उसका नजरिया भी समझ लेना चाहिए, इससे संतुलन बना रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। आपकी सलाह को कोई तुरंत ही अपने काम में लागू कर सकता है। आप किसी काम को समय पर पूरा करने की क्षमता रखते हैं। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा लाल
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
जिस तरह की परिस्थिति बन रही है उससे लगता है कि आप अपने प्रेमी के साथ बाहर कहीं घूमने जाने में कामयाब रहेंगे। बिचौलिए का काम करने वालों की आमदनी अच्छी रहने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों के लिए कार्यस्थल पर बहुत व्यस्तता रहने वाली है। आप किसी को स्टेशन या एयरपोर्ट लाने-ले जाने में व्यस्त रहेंगे। किसी अनजाने व्यक्ति के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन करना सही नहीं होगा। जिम या व्यायाम का सहारा लेना फायदेमंद साबित होने वाला है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
कोई आपके उपकार का बदला चुकाने के मूड में हो सकता है। आपके द्वारा किए गए छोटे-छोटे निवेश का लाभ लेने का समय आ गया है। घर के किसी नौजवान की काउंसिलिंग कर उसका हौसला बढ़ा सकते हैं। किसी व्यावसायिक जिम्मेदारी के कारण किसी और के बदले आपको अपनी छुट्टी गंवानी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ने के लिए आपको अपने नजरिए में बदलाव लाने की जरूरत है। ऑफिस जाने में देरी होने की वजह से सैलरी कटौती की नौबत आ जाने की संभावना है। नवविवाहितों को सामंजस्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपका प्यार आपके लिए जुनून बन जाने के संकेत हैं। पहली बार जिम कर रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी। सड़क यात्रा के समय सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का ग्रे
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पेशेवर स्तर पर कुछ लोगों के लिए तरक्की की संभावना है। लीगल प्रोफेशनल्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। घरेलू स्तर पर किए गए प्रयास के कारण जीवनस्तर में सुधार की संभावना है। जिस किसी इंसान से आप हाल-फिलहाल ही मिले थे उसकी तरफ आकर्षित होने के संकेत हैं। धीरे-धीरे बढ़ने वाली आमदनी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। घर शिफ्ट करने का निर्णय सही साबित होगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
ऑफिस में दिए गए काम में अरुचि दिखाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कुछ भी बोलने से पहले तौल लें, किसी बात से आप अपने करीबी का दिल दुखा सकते हैं। किसी और के हाथ ताकत या खजाना चले जाने से तनाव में रहने की आशंका है। रोमांटिक स्तर पर खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर सकते हैं। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आप अपनी सुविधा के लिए कार्यस्थल से किसी को बाहर निकलवा सकते हैं। अपने अधीन काम करने वालों के साथ आपके द्वारा किया गया व्यवहार लोगों का दिल जीतने वाला साबित होगा। किसी संपत्ति को लेकर पैदा हुई गलतफहमी दूर हो जाने से सुकून का अनुभव कर सकते हैं। घरेलू स्तर पर हुए परिवर्तन से प्रसन्न रहने की संभावना है। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए किसी अतिरिक्त काम में भी हाथ आजमा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 

 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
किसी के आइडिया को मानने से पहले स्वयं भी इस पर विचार कर लेना सही रहेगा। किसी के साथ यात्रा करने के लिए या उससे लिफ्ट लेने के लिए विशेष रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है। कोई आपको फिजूलखर्ची करने से रोक सकता है, जो आने वाले दिनों में आपके बहुत काम आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
वित्तीय स्तर पर आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। ज्यादा खाना और कम सोना आपकी सेहत पर प्रतिकूल असर डालने वाला है। आप में से कुछ लोग किसी परियोजना में पीछे रह सकते हैं। प्रेमी के पास आपको अटेंशन देने के लिए वक्त का अभाव हो सकता है। आप में से कुछ लोग नया वाहन खरीद सकते हैं। किसी के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
कार्यस्थल पर पहले की तुलना में अधिक आराम मिलने वाला है। कोई घरेलू लड़ाई बढ़ जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोग वित्तीय डील कुशल तरीके से निपटा सकते हैं। प्रेम संबंध में संवादहीनता का अनुभव कर सकते हैं। खेलकूद में हिस्सा लेने के कारण सेहत अच्छा बना रहेगा। अत्यधिक यात्रा के कारण समस्या हो सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आप में से कुछ लोग अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में रहने वाले हैं। आपके सामने अपेक्षा से अधिक काम हो सकता है। रोमांटिक जीवन में प्यार की बारिश हो सकती है। संपत्ति खरीदने के नजरिए से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर जो कुछ आज का प्लान थो, वो कल पर टल जाने वाला है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आपका मान-सम्मान बढ़ने की उम्मीद है। परिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आर्थिक समस्या अब पुरानी बात हो होने वाली है, आमदनी बढ़ने की संभावना है। रोमांटिक जीवन की शुरुआत करने वालों के लिए सफर रोमांचक रहने की संभावना है। किसी के विचार से आपको बंधन महसूस होने की संभावना है। नेगेटिविटी दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। फिटनेस के लिए कोई कदम उठाए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सफेद
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी