19 से 25 नवंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

* राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
कई फायदेमंद उद्योग आपके लिए व्यापार का नया आयाम खोल सकते हैं। सरकारी नौकरी चाहने वालों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। नौजवानों की टीम के साथ घूमने जाना आपके लिए रोमांचक साबित होगा। आप लवर के सामने अपने दिल को खुलकर रख पाएंगे। पेशेवर स्तर पर नेटवर्किंग का जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। आर्थिक रूप से किसी की मदद करने के कारण आपका कद बढ़ने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
घुमक्कड़ी के शौकीन पर्यटन पर जाने के लिए किसी भी तरह से अवकाश निकाल लेंगे। जिस घर में आप रह रहे हैं, वहां कुछ निर्माण कार्य करवा सकते हैं। बॉस को पटाकर सैलरी बढ़वाना तो असंभव लग रहा है लेकिन हां सब्र रखने से जरूर बात बनती नजर आ रही है। आप में से कुछ लोग वर्तमान नौकरी छोड़ने के लिए अधीर नजर आएंगे। आप में से कुछ लोग सामाजिक स्तर पर अपनी गलत इमेज बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेट
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
लवर से विदेश यात्रा पर जाने के लिए जिद किए जाने के संकेत हैं। किसी विवादित संपत्ति को लेकर परिवार के बीच की दीवार और गहरी हो सकती है। आप में से कुछ लोग परिवार के लोगों को इकट्ठा लाने के लिए किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। व्यायाम करने का फायदा फिटनेस के स्तर पर महसूस किए जाने की उम्मीद है। पेशेवर स्तर पर किसी काम को करने से बॉस अपने हाथ में लेने से मना कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
असावधानी की वजह से वित्तीय स्तर पर चिंता रहने की संभावना है इसलिए खर्च पर नजर बनाए रखें। जिस काम को आप पसंद नहीं करते, उसी का दायित्व आपको दिए जाने के संकेत हैं। परिवार को लेकर कोई परेशानी हो सकती है जिससे आपका मन उदास रहने वाला है। जिस रोमांस का कोई भविष्य नहीं है, उसे गले जाने का कोई मतलब नहीं हो सकता। ड्राइविंग के समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
नेटवर्किंग से आपको भविष्य में बहुत फायदा मिलने वाला है इसलिए उन लोगों के साथ संपर्क बनाकर रख सकते हैं, जो आपको करियर के स्तर पर काम आ सकते हैं। किसी पार्टी में एक मानसिकता के लोग मिल जाने से उनके साथ खूब इन्जॉय करने का मौका मिलेगा। कलात्मक लोग नौकरी के अलावा भी साइड से कुछ करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दे सकते हैं। डेली रूटीन को लेकर सख्त रहने के कारण आप बहुत सारी शारीरिक परेशानियों से दूर रहेंगे। आपके पास लवर से शेयर करने के लिए बहुत कुछ है। इससे मिलने को लेकर आप उतावले हो सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
पेशेवर या घरेलू के स्तर पर फिर से अपने अच्छे फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। किसी विद्वान लोगों के सामने अपने ज्ञान का प्रदर्शन करना आपके करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। जिसे आप पहले पसंद भी नहीं करते थे, उसके साथ नजदीकी बढ़ने के संकेत हैं। किसी अनजान स्रोत से आमदनी होने की उम्मीद है। परिवार के साथ घूमने जाना रोमांचक रहेगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क ग्रे
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
रोमांस आपका बहुत बड़ा समय ले सकता है, लेकिन आप अपनी नौकरी के साथ भी न्याय करने में सक्षम रहेंगे। व्यापारिक टूर पर विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने जाने और ढेर सारी शॉपिंग किए जाने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने की संभावना है। सेहत को लेकर किसी की सलाह का आपके ऊपर चमत्कारिक प्रभाव हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ है जिसे जल्दी से सुलझा लिए जाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
रिश्तेदार और दोस्तों की आवाजाही घर में बनी रहेगी। जिस बात को आप पूरी तरह से भूल चुके थे वो अब फिर से आपकी जिंदगी में आने वाली है। किसी की तरफ आश्चर्यजनक रूप से आकर्षण बढ़ने के संकेत हैं। एक छोटे से अवकाश पर घूमने जाने की योजना सफल रहने वाली है। किसी व्यापारिक सौदे के समय विशेष सचेत रहने की जरूरत है। कोई सीनियर आपके काम का जायजा ले सकता है, हालांकि इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। खर्च को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का नीला
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
नौकरी में आपको अपनी पसंद और कमिटमेंट के अतिरिक्त भी बहुत कुछ करना पड़ सकता है और आप चाहकर भी कुछ कर नहीं पाएंगे। पारिवारिक स्तर की समस्याएं आपको बेचैन रखने वाली हैं। जीवनसाथी की लापरवाही तनाव का कारण बनने के संकेत हैं। रोमांटिक स्तर पर तनाव रहने की आशंका है। सड़क यात्रा के समय विशेष ख्याल रखें। आपकी सुरक्षा के लिए सावधान रहना जरूरी है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : मेटलिक ब्लू
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आंतरिक तौर पर खुश रहने का रिफ्लेक्शन आपके चेहरे पर भी बने रहने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के लिए मैरिज प्रपोजल मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा पूरा किया गया कोई काम बहुत अच्छा रहने के संकेत हैं। घर को सजाने के लिए पैसा लगा सकते हैं। प्रेमी के साथ घूमने जाने की उम्मीद रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाकर वक्त बिताने की योजना बहुत कारगर रहेगी।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। नई नौकरी से बहुत सारी परेशानियां दूर हो जाने की संभावना है। कुछ लोगों को अपनी क्षमता के बल पर प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक स्तर पर आपसी प्रेम बनाए रखने का भरपूर प्रयास रहेगा। सामाजिक स्तर पर संतुष्टि मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध में पड़े जोड़े अपने रिश्ते को आगे ले जाने का प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
कोई आपको किसी अच्छे काम के लिए राजी कर सकता है। आप अपने कार्यस्थल के माहौल को ठीक करने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। आपके अंडर में काम करने वाले लोगों को आपका गाइडेंस मिलने की जरूरत है। आर्थिक स्तर पर मजबूती रहने की उम्मीद है। आप किसी नेक काम के लिए पैसा देने वाले हैं। किसी मेहमान के घर आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जाने वाला है। प्रेम संबंध को मजबूत करने का प्रयास किए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

ALSO READ: नवंबर 2018 के शुभ मुहूर्त : नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो अवश्य पढ़ें...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी