भारतीय बाजार में धमाका मचाने आई Karizma ZMR, शानदार हैं फीचर्स

शनिवार, 28 जुलाई 2018 (19:29 IST)
हीरो मोटोकॉर्प ने 250 सीसी सैगमेंट में लोकप्रिय बाइक Karizma को भारतीय बाजार में एक बार फिर रिलांच किया है। इसे Karizma ZMR नाम से लांच किया गया था। इस बाइक ने भारत में एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट को पूरी तरह चेंज करके रख दिया था। इसके बाद Karizma ZMR मॉडल को बाजार में उतारा गया था। इसे 2 बार अपडेट किया गया था। बाद में कंपनी ने इसे बेचना बंद कर‍ दिया था। कंपनी ने इसे 2018 Hero Karizma ZMR नाम से फिर से लांच किया है। इसके फीचर्स पर एक नजर-
 
- 2018 हीरो Hero Karizma ZMR बाइक में 223 सीसी, एयर कूल्ड इंजन को बरकरार रखा गया है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्टर से लैस है। इंजन अधिकतम 20 हॉर्सपावर की ताकत 8,000 आरपीएम पर जेनरेट करने में सक्षम है। 6,500 आरपीएम पर यह इंजन अधिकतम 19.7 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।
 
- हीरो मोटोकॉर्प 2018 Hero Karizma ZMR के सिंगल टोन वेरियंट की कीमत 1.08 लाख रुपए है जबकि इसके ड्यूल टोन वेरियंट की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए है।
 
- इसमें मॉडर्न बाइक्स की तर्ज पर एबीएस यानी एंटी ब्रेकिंग सिस्टम भी नहीं दिया है। माना जा रहा है कि Hero Karizma का अपडेटेड मॉडल 2020 में लांच किया जा सकता है।
- भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar 220F, NS 200, RS 200, KTM Duke 200, Yamaha FZ25 और TVS Apache RTR 200 4V से होगा।

- स्पोर्ट सेगमेंट की अन्य बाइक्स के मुकाबले Hero Karizma ZMR अभी अपडेटेड नहीं दिखती है। इसका डिजाइन पुराना ही है। इसकी काफी ज्यादा फैली हुई फेअरिंग और स्किनी टायर्स कई ग्राहकों को बहुत पसंद नहीं आते हैं। यूं देखें तो हीरो ने इसके पॉवर आउटपुट को भी पहले जैसा ही रखा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी