बिना हाथ-पैर शख्स चलाता है रिक्शा, आनंद महिन्द्रा ने वीडियो किया पोस्ट

Webdunia
मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (22:18 IST)
आनंद महिन्द्रा हमेशा ट्‍विटर पर मजेदार पोस्ट कर सकते हैं। कई बार ये प्रेरणादायी भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया है।

इसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में बिना हाथ-पैर वाला एक व्यक्ति ई-रिक्शा चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स हाथ-पैर ना होने के बावजूद ई-रिक्शा को फर्राटे से चला रहा है।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह वीडियो मुझे मेरे टाइमलाइन पर मिला है। उन्होंने कहा कि पता नहीं इस व्यक्ति की उम्र कितनी है और यह व्यक्ति कहां का है, लेकिन मैं इस व्यक्ति को देखकर हैरान हूं। इस व्यक्ति के पास क्या नहीं है उसका गम नहीं है इसे, बल्कि जो इसके पास है यह उसी से खुश है।

उन्होंने महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड को ट्वीट में मेंशन करते हुए लिखा है कि क्या इन्हें बिजनस एशोसिएशन बनाया जा सकता है? आनंद महिंद्रा ने इस व्यक्ति का वीडियो देखने को बाद उसे नौकरी का ऑफर दे डाला है। देखें वीडियो-
<

Received this on my timeline today. Don’t know how old it is or where it’s from, but I’m awestruck by this gentleman who’s not just faced his disabilities but is GRATEFUL for what he has. Ram, can @Mahindralog_MLL make him a Business Associate for last mile delivery? pic.twitter.com/w3d63wEtvk

— anand mahindra (@anandmahindra) December 27, 2021 >

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख