खिल जाएगी चेहरे की खूबसूरती, बस डाइट में शामिल करें ये आहार

WD Feature Desk

सोमवार, 24 जून 2024 (07:15 IST)
कहते हैं चेहरे की खूबसूरती अंदर से आती है। इसलिए सही खानपान बहुत ज़रूरी है। आज इस लेख में हम एक ऐसा डाइट प्लान लेकर आए हैं जो ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत कारगर है। ALSO READ: क्या भुट्टा खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी? जानिए क्या है सच्चाई

चमकती त्वचा के लिए डाइट प्लान – Diet Plan For Glowing Skin In Hindi
अगर मन में सवाल है कि ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाएं, तो यह ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट प्लान आपके लिए ही है। हालांकि, आपकी उम्र, स्वास्थ्य और आपकी स्किन टाइप के अनुसार यहां बताए गए डाइट चार्ट में बदलाव हो सकता है।

 
ग्लोइंग स्किन के लिए खाद्य पदार्थ – Foods For Glowing Skin In Hind

एलोवेरा:
ग्लोइंग स्किन डाइट में एलोवेरा को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा पर हुए शोध से जानकारी मिलती है कि यह झुर्रियों को कम कर, मुहांसों की समस्या को ठीक कर सकता है। साथ ही यह त्वचा को स्वस्थ और कोमल बनाकर उसे नई चमक प्रदान कर सकता है।

हल्दी:
त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है। दरअसल, हल्दी में पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। यह त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को कम कर सकता है, जिससे उसकी निखार बरकरार रह सकती है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों से लड़ कर उसकी चमक को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं।

पानी:
चमकती त्वचा के लिए पानी पीना भी फायदेमंद माना जाता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। यह त्वचा से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। यह प्रक्रिया त्वचा की निखार को बनाए रखने में मदद कर सकती है।

फल:
फलों का सेवन भी त्वचा की चमक को बरकरार रख सकता है। फल में विटामिन-सी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते है, जो कई मायनों में त्वचा की रक्षा कर सकते है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के साथ साथ मेलेनिन के उत्पादन को भी कम कर सकता है।

मछली का तेल:
बेहतर स्वास्थ्य के अलावा, त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए भी मछली के तेल का सेवन करना लाभकारी माना जा सकता है। बताया जाता है कि मछली का तेल एलर्जी, फोटोएजिंग, मुंहासे और पिगमेंटेशन की समस्या को कम कर त्वचा की चमक को बरकरार रख सकता है।

गाजर:
ग्लोइंग स्किन के लिए खाद्य पदार्थ की लिस्ट में गाजर को भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, गाजर बीटा-कैरोटीन से समृद्ध होता है। यह स्वस्थ त्वचा के विकास में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, गाजर सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा कर सकता है, जिससे बढ़ती उम्र का प्रभाव कम हो सकता है और त्वचा जवां दिखी रह सकती है।

दही:
दही कई प्रकार के गुणों से समृद्ध होता है। यही वजह है कि इसका सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है। दही स्किन की इलास्टिसिटी को बूस्ट करता है। साथ ही यह डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और स्किन ग्लो करने लगता है।

ब्रोकली:
ब्रोकली की गिनती एक सूपरफूड के रूप में की जाती है। यह न केवल एंटीऑक्सीडेंट बल्कि विटामिन सी से भी समृद्ध होता है। इसमें जिंक और कॉपर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी बनाये रखते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली में संक्रमण से भी लड़ने की क्षमता होती है। इसके ये सभी गुण त्वचा की चमक को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

अनार:
अनार को स्वास्थ्यवर्धक तो माना ही जाता है। साथ ही यह त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है। दरअसल, अनार में हाइपरपिगमेंटेशन के साथ-साथ दाग-धब्बों को रोकने की क्षमता होती है। इसका एंटी एजिंग गुण चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, स्किन के टोन को भी बढ़ाने में अनार के जूस को लाभकारी माना गया है।

ग्रीन टी:
वजन घटाने के अलावा त्वचा की चमक निखारने के लिए भी ग्रीन टी को डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा कर सकता है। इस प्रक्रिया से कुछ हद तक त्वचा की चमक बरकरार रह सकती है।



अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी