तेल की गुणवत्ता के आधार पर आप उनका चयन कर मालिश का फायदा उठा सकते हैं। नारियल का तेल अमूमन बालों में लगाया जाता है। यह मधुर, बलदायक, केशों के लिए हितकारी, उष्ण, वातनाशक और नेत्र रोग नाशक होता है तथा खाने व लगाने, दोनों कामों में उपयोगी होता है।
जैतून का तेल चिकनाई के लिए प्रयोग किया जाने वाला उत्तम और उत्तेजनारहित तेल है। इस तेल से मालिश करने से त्वचा मृदु, चिकनी और चमकदार होती है।
यह कृमिनाशक, हलका पीला और अत्यन्त स्निग्ध होता है। बादाम का तेल महँगा पर बहुत गुणकारी होता है। यह तेल पीला, गन्धरहित, दिमाग और केशों के लिए हितकारी,स्निग्ध, वातनाशक, भारी और शक्तिदायक होता है।