Bihar Elections 2025 के लिए BJP की फाइनल लिस्ट, 18 उम्मीदवारों के नाम, जानिए राघोपुर में तेजस्वी यादव को कौन देगा चुनौती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (23:13 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) में भाजपा (BJP) ने बुधवार देर रात अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी। भाजपा की यह फाइनल लिस्ट है। इसमें 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। राघोपुर से आरजेडी के तेजस्वी यादव के सामने सतीश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। आरजेडी से भाजपा में शामिल हुए भरत बिंद और संगीता कुमारी को भी टिकट दिया गया है।
लिस्ट में किन उम्मीदवारों के नाम
भाजपा की इस फाइनल लिस्ट में चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता, कोचाधामन से बीणा देवी, बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश कुमार यादव को मैदान में उतारा गया है।
ALSO READ: Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण
राघोपुर से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इस सूची में रामनगर (SC) से नंदकिशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से रामसिंह, लौरिया से विनयबिहारी को टिकट दिया गया है। इसी तरह नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि (SC) से कृष्णनंदन पासवान और कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।  Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी