होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपनी CB350 सीरीज की नई बाइक लॉन्च की हैं। CB350 H’ness, CB350, और CB350RS इसमें शामिल है। इन बाइक को कंपनी ने अब E20 इथेनॉल मिश्रित फ्यूल पर चलने के लिए अपडेट किया गया है और इसके साथ ही नए कलर ऑप्शन भी दिए हैं। इस अपडेट के साथ ही होंडा की ये मोटरसाइकिल अब और भी आकर्षक हो गई है। जानिए क्या है इनमें नया
होंडा की नई CB350 H’ness बाइक को पूरे 3 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें DLX वेरिएंट, DLX Pro और DLX Pro Chrome शामिल है। DLX वेरिएंट की कीमत 2,10,500 रुपए है। DLX Pro वेरिएंट की कीमत 2,13,500 रुपए है। इसके अलावा DLX Pro Chrome वेरिएंट की कीमत 2,15,500 रुपए है।
होंडा की नई CB350RS बाइक को 2 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें DLX वेरिएंट और DLX Pro शामिल है। DLX वेरिएंट की कीमत 2,15,500 रुपए है। DLX Pro वेरिएंट की कीमत 2,18,500 रुपए है।
होंडा की नई CB350 बाइक को 2 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें DLX वेरिएंट और DLX Pro शामिल है। DLX वेरिएंट की कीमत 2,15,500 रुपए है। DLX Pro वेरिएंट की कीमत 2,18,850 रुपए है। Edited by: Sudhir Sharma