अक्षय कुमार ने दीपिका-कैटरीना-अनुष्का से क्यों बनाई दूरी?

अक्षय कुमार बेहद तेजी से काम करते हैं और उनकी रफ्तार से लय मिलाना आसान नहीं है। इन दिनों अक्षय कुमार उन हीरोइनों के साथ नजर आ रहे हैं जो अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध हैं। टॉप एक्ट्रेसेस, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, के साथ वे फिल्म नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय वे हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, निम्रत कौर, इलियाना डीक्रूज़ जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम कर रहे हैं। इसके पीछे दो कारण हैं।
 
 

ये हीरोइनें ज्यादा फीस की डिमांड नहीं करती। वे तो अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर कर ही खुश हो जाती हैं। लिहाजा फिल्म का बजट ज्यादा नहीं बढ़ता। बड़ी हीरोइन के नखरे भी बड़े होते हैं। फिल्म के बजट का अक्षय खासा ध्यान रखते हैं। उनका मानना है कि फिल्म का बजट कम होगा तो उसके सफल होने का प्रतिशत बढ़ जाएगा। 
 
 

अक्षय फटाफट काम करते हैं। वे अन्य कलाकारों से नहीं बल्कि अन्य कलाकारों को उनसे डेट्स मिलानी पड़ती है। टॉप एक्ट्रेस की डेट्स मिलने में परेशानी होती है लिहाजा इन हीरोइनों को लिया जाता है जिनकी डेट्स फौरन अक्षय से मिल जाती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी